चेन्नई, 17 दिसम्बर (आईएएनएस)। मशहूर अभिनेता-फिल्मकार कमल हासन ने सह अभिनेता आर. माधवन को उनकी आगामी फिल्म ‘साला खडूस’ के लिए शुभकामनाएं दी हैं। माधवन इसमें बॉक्सिंग कोच की भूमिका निभा रहे हैं।
हासन व माधवन तमिल फिल्म ‘अम्बेसिवम’ में साथ काम कर चुके हैं।
‘साला खडूस’ का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज हुआ। इस मौके पर माधवन ने अपने ‘गुरु’ हासन को नमन किया।
हासन ने हालांकि कहा कि वह माधवन को अपना शिष्य नहीं बल्कि एक दोस्त मानते हैं।
हासन ने कहा, “मैंने जब अपनी लिखी एक फिल्म में माधवन को पहली बार लिया था, तो उनकी भूमिका मुझसे कमतर थी। हमें फिल्म में साथ में काम करने में मजा आया। जब सबने फिल्म देखी तो उन्हें महसूस हुआ कि दोनों की भूमिकाएं बराबर हैं। यही वजह है कि मुझे माधवन अच्छे लगते हैं और यही वजह है कि वह मुझे गलती से अपना गुरु मानने लगे हैं।”
उन्होंने माधवन को ‘मेहनती’ बताया और कहा कि वह उन्हें मिली सफलता के असल मायने में हकदार हैं।
हासन ने ‘साला खडूस’ के निर्देशक राजकुमार हिरानी सहित इसकी पूरी टीम को शुभकामनाए दीं।
dharmpath.com dharmpath