श्रीनगर में आतंकवादियों ने सीआरपीएफ बंकर पर हथगोला फेंका

श्रीनगर, 17 दिसम्बर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में गुरुवार को अलगाववादी आतंकवादियों ने अर्धसैनिक बलों के बंकर पर हथगोला फेंका, जिसमें सड़कों पर खड़े कुछ वाहनों को नुकसान हुआ।

एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “आतंकवादियों ने यहां सेकीदफर चौक इलाके में गुरुवार सुबह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के बंकर पर हथगोला फेंका।”

अधिकारी के मुताबिक, हथगोला हालांकि सड़क पर ही फट गया, जिससे तीन निजी वाहनों को नुकसान हुआ।

उन्होंने बताया, “इस मामले में अब तक किसी नागरिक या सीआरपीएफ जवान के घायल होने की सूचना नहीं है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493