विशाखापट्टनम, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। तेलुगू हास्य कलाकार कल्लू चिदंबरम का सोमवार को यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे 70 वर्ष के थे।
एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “केयर अस्पताल में उनकी वृद्धावस्था संबंधी बीमारी का उपचार चल रहा था, जहां सोमवार सुबह उनका निधन हो गया।”
अक्कयापालेम में जन्मे चिदंबरम ने रंगमंच कलाकार के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी।
वर्ष 1988 में तेलुगू फिल्म (कल्लू) से उन्होंने अभिनय के क्षेत्र में कदम रखा था। इस फिल्म में अपनी भूमिका के लिए उन्हें प्रथम नंदी पुरस्कार से नवाजा गया।
‘चंटी’, ‘गोविंदा गोविंदा’ और ‘पेल्ली पंडिरि’ उनकी अन्य मशहूर फिल्मे हैं।
dharmpath.com dharmpath