चीन में रासायनिक खतरों की जांच

बीजिंग, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीन ने उद्योगों में प्रयुक्त रासायनिक एवं अन्य खतरनाक तत्वों की पर्यावरणीय सुरक्षा जांच के लिए कमर कस ली है।

‘ग्लोबल टाइम्स’ की रपट के मुताबिक, उपमंत्री पैन यू ने रविवार को कहा कि अक्टूबर के अंत में शुरू होने वाली यह जांच नवंबर तक चलेगी, जिसमें 16 प्रांतीय स्थानों पर पेट्रोरसायन, रसायन और अलौह धातु इस्तेमाल में लाए जाने वाले बंदरगाहों और उद्योगों की जांच की जाएगी।

इसमें रासायनिक उद्योग पार्को और बंदरगाहों के पर्यावरणीय आकलन की जांच की जाएगी। साथ ही किसी नए पर्यावरणीय खतरे के उभरने की भी जांच होगी।

खतरनाक अपशिष्ट पदार्थो के प्रबंधन और निपटान प्रणाली की भी जांच होगी।

गौरतलब है कि तिआनजिन बंदरगाह के एक गोदाम में 12 अगस्त को हुए दो विस्फोटों के बाद यह कदम उठाया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493