हिंडाल्को में बचाव अभियान के दौरान मिला शव

रांची, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। हिंडाल्को कंपनी में कास्टिक तालाब ढहने की घटना के एक दिन बाद बुधवार को राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने मलबे से एक शव निकाला है।

रांची के उपायुक्त ने आईएएनएस को बताया, “एनडीआरएफ की टीम ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है, एक शव बरामद हुआ है।”

एनडीआरएफ की टीम ने भारी सुरक्षा इंतजाम के साथ बुधवार को बचाव अभियान शुरू किया। वहीं पूरे क्षेत्र में मलबा फैलने के कारण लोगों में पर्यावरण को क्षति पहुंचने का भी भय है।

वहीं हिंडाल्को के अधिकारियों का कहना है कि, मात्र चार लोग घायल हुए हैं और पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

रांची से करीब 25 किमी दूर बसे मूरी में अचानक से कास्टिक तालाब ढह गया जिसकी वजह से उसके मलबे की जद में कई लोग आ गए और कई लोग बह गए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह हादसा बाक्साइट से एल्यूमिनियम बनाने के बाद बची लाल मिट्टी के ढेर पर हुआ है।

ज्ञात हो कि हिंडाल्को को 2017 में पर्यावरण सुरक्षा नियम का पालन न करने की वजह से प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आदेश के बाद सील कर दिया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493