हिंदवेयर की ब्रांड पहचान नए अंदाज में पेश

नई दिल्ली, 28 जुलाई (आईएएनएस)। भारत की अग्रणी बाथरूम उत्पाद कंपनी हिंदवेयर ने ‘स्टार्ट विद एक्सपर्ट’ के साथ अपनी ब्रांड पहचान को नए अंदाज में पेश किया है। साथ ही कंपनी ने विशेषज्ञता का नया प्रतीक एचडब्लू (एचडब्ल्यू) भी पेश किया है। कंपनी ने अपने सुपर-प्रीमियम ब्रांड एल्काइमी को भी लांच किया है, जिसे भारत के मशहूर डिजाइन मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है। इसके अलावा कंपनी ने मुंबई के विले पार्ले में अपने आधुनिकतम कॉन्सेप्ट स्टोर लकासा का भी उद्घाटन किया।

एचएसआइएल के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक संदीप सोमानी ने कहा, “हिंदवेयर लगभग 6 दशकों से नवाचार में अग्रणी रहा है। हमने भारत कई नवाचार दिये हैं जैसे ईडब्लूसी कपल क्लोजेट यूनिटास, ईडब्लूसी वन पीस वाटर सेविंग स्टार रेटेड उत्पाद, रिमलेस, 1.5 लिटर फ्लशिंग के साथ नैनो डब्लूसी आदि। आज के तेजी से बदलते समय, परिष्कृत तकनीक और उत्पाद नवाचारों के श्रेणी में आने से बाथरूम सबसे व्यक्तिगत मगर जटिल बनते जा रहे हैं।”

उन्होंने आगे बताया, “उपभोक्ता ऐसे विशेषज्ञों की तलाश में हैं, जोकि उनके सपनों का बाथरूम बनाने की उनकी यात्रा में मदद कर सकें। एक विशेषज्ञ ब्रांड के तौर पर हिंदवेयर की स्थिति इस स्पेस को भरेगी और ग्राहकों के बाथरूम की डिजाइन यात्रा में उनकी साथी होगी।”

एचएसआइएल लिमिटेड के अध्यक्ष (बिल्डिंग प्रोडक्ट्स डिविजन) मनीष भाटिया ने कहा, “हिंदवेयर ने लंबे समय से स्वयं को अपने कारोबार में विशेषज्ञ के तौर पर स्थापित किया है। अपने ग्राहकों के बीच इसे मजबूत करने और हमारे ब्रांड के साथ उनकी यात्रा में सहायता करने के लिए हमने स्वयं को और मजबूत करने का फैसला किया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493