हिंदू-मुस्लिम एकता ने ‘भारत छोड़ो’ को सफल बनाया था : आजाद

नई दिल्ली, 9 अगस्त (आईएएनएस)। राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने बुधवार को कहा कि अंग्रेजों के खिलाफ भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान कोई दंगा नहीं हुआ था क्योंकि महात्मा गांधी और जवाहर लाल नेहरू ने हिंदुओं और मुस्लिमों के बीच एकता बनाए रखी थी।

आजाद ने भारत छोड़ो आंदोलन के 75 साल पूरे होने के मौके पर राज्यसभा में कहा, “महात्मा गांधी और पंडित जवाहर लाल नेहरू (देश के पहले प्रधानमंत्री) ने कहा था कि भारत को आजादी सिर्फ तभी मिल सकती है, जब हिंदू और मुस्लिम साथ मिलकर लड़ेंगे।”

राज्यसभा में अपने भाषण के दौरान आजाद ने कई स्वतंत्रता सेनानियों जैसे मंगल पांडे, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, भगत सिंह, राम प्रसाद बिस्मिल और अन्य को देश की आजादी की लड़ाई में अमूल्य योगदान देने के लिए श्रद्धांजलि दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493