मुंबई, 6 मई (आईएएनएस)। हिंदी फिल्मों के जाने माने अभिनेता सलमान खान को एक स्थानीय अदालत ने वर्ष 2002 के हिट एंड रन मामले में बुधवार को पांच साल के कारावास की सजा सुनाई।
मुंबई, 6 मई (आईएएनएस)। हिंदी फिल्मों के जाने माने अभिनेता सलमान खान को एक स्थानीय अदालत ने वर्ष 2002 के हिट एंड रन मामले में बुधवार को पांच साल के कारावास की सजा सुनाई।
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश डी.डब्ल्यू. देशपांडे ने सलमान खान को यह सजा सुनाई।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2002 में घटी हिट एंड रन दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और चार अन्य घायल हो गए थे।
इसके पहले अदालत ने सलमान के खिलाफ मामले में लगाए गए अधिकांश आरोपों का उन्हें दोषी पाया। यह दुर्घटना 2002 में मुंबई के उपनगर बांद्रा में घटी थी।
सलमान को जल्द ही पुलिस हिरासत में लिया जा सकता है और उन्हें दक्षिण मुंबई में स्थित आर्थर रोड केंद्रीय कारागार भेजा जा सकता है।
dharmpath.com dharmpath