हिट एंड रन में सलमान की सजा का ऐलान गुरुवार को

मुंबई, 6 मई (आईएएनएस)। मुंबई की एक सत्र अदालत ने बुधवार को 2002 के ‘हिट एंड रन’ मामले में अभिनेता सलमान खान को दोषी पाया। उनकी सजा की घोषणा कल (गुरुवार) की जाएगी।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश डी.डब्ल्यू. देशपांडे ने फैसला सुनाते हुए कहा कि ‘अभिनेता के खिलाफ सभी आरोप साबित हुए हैं।’

न्यायाधीश ने कहा, “आप बिना लाइसेंस के कार चला रहे थे। आपने शराब पी रखी थी।”

सलमान ने इससे पहले अपने पर लगे आरोपों से इंकार किया था और अदालत को बताया कि वह कार में मौजूद नहीं थे। लेकिन अदालत ने उनकी दलील खारिज कर दी थी।

उल्लेखनीय है कि 28 सितंबर, 2002 को सलमान की टोयोटा लैंड क्रूजर ने बांद्रा पश्चिम में सड़क किनारे स्थित बेकरी को टक्कर मार दी थी। यह बेकरी गैलेक्सी अपार्टमेंट्स से नजदीक थी, जिसमें सलमान खान का घर है। इस घटना में बेकरी के बाहर सो रहे चार लोग घायल हो गए थे। चार घायलों में एक की मौत हो गई थी।

सलमान को उसी दिन बांद्रा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। उन्हें बाद में बांद्रा महानगर दंडाधिकारी अदालत से जमानत मिल गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493