हितेन पेंटल प्रतिभाशाली अभिनेता : ऋषिता भट्ट

मुंबई, 10 दिसंबर (आईएएनएस)। अभिनेता हितेन पेंटल के साथ थ्रिलर फिल्म ’30 मिनट्स’ में काम कर चुकीं अभिनेत्री ऋशिता भट्ट ने कहा कि वह एक प्रतिभाशाली अभिनेता हैं।

फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग के दौरान गुरुवार को अभिनेत्री ने कहा, “हितेन प्रतिभाशाली अभिनेता हैं। उनके साथ काम का अनुभव अद्भुत रहा।”

फिल्म में अनुभवी अभिनेता कंवरजीत पेंटल भी प्रमुख भूमिका में हैं, जिन्हें उनके हास्य के लिए पहचाना जाता है।

उनके बारे में ‘शोरगुल’ की अभिनेत्री ने कहा, “पेंटल सर अद्भुत और शानदार व्यक्ति हैं। दुर्भाग्य से मुझे उनके साथ काम का मौका नहीं मिला। मैंने उनकी सभी फिल्में देखी हैं और मैं उनका बहुत सम्मान करती हूं।”

येसुदास बीसी द्वारा निर्देशित फिल्म में हेमंत पांडे और राणा जंग जैसे सितारे प्रमुख भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493