हिमाचल का आर्थिक विकास दर इस साल 6.3 फीसदी रहने का अनुमान

शिमला, 8 मार्च (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गुरुवार को कहा कि इस साल हिमाचल प्रदेश का आर्थिक विकास दर 6.3 फीसदी रह सकती है जबकि प्रति व्यक्ति आय 1,58,462 रुपये रहने का अनुमान है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान कीमत स्तर पर प्रदेश का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) 2016-17 में 1,24,236 करोड़ रुपये था, जबकि उससे पिछले वित्तवर्ष में 1,13,355 करोड़ रुपये था। वर्ष 2017-18 के आर्थिक सर्वेक्षण का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अग्रिम अनुमान के मुताबिक, चालू वित्तवर्ष में हिमाचल प्रदेश का जीएसडीपी 1,33,914 करोड़ रुपये रह सकता है।

प्रदेश का आर्थिक विकास दर पिछले तीन साल के दौरान राष्ट्रीय आर्थिक विकास दर के मुकाबले कम रही है।

मुख्यमंत्री ठाकुर के पास वित्तमंत्रालय का भी कार्यभार है। उन्होंने प्रदेश का आगामी बजट प्रस्तुत करने के एक दिन पहले विधानसभा में सदन के पटल पर आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट पेश की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493