हिमाचल का बजट सत्र 25 फरवरी से

शिमला, 5 फरवरी (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 25 फरवरी को राज्यपाल आचार्य देवव्रत के संबोधन के साथ शुरू होगा।

इस बजट सत्र में 25 बैठकें होंगी।

विधानसभा सचिव एस.एस. वर्मा ने आईएएनएस को बताया कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह आठ मार्च को बजट पेश करेंगे। सिंह के पास वित्त मंत्रालय का प्रभार भी है।

राज्य के छह बार के मुख्यमंत्री सिंह का यह 19वां बजट होगा। वह 26 फरवरी को वर्ष 2015-16 के लिए अनुपूरक बजट पेश करेंगे।

वर्ष 2015-16 का यह बजट (28,339 करोड़ रुपये) लोकवादी लेकिन घाटे का बजट है। इसमें कोई नया कर नहीं है। मुख्यमंत्री ने औद्योगिक घरानों को लुभाने की कोशिश की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493