शिमला, 25 जनवरी (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला और मनाली में बुधवार को हल्की बर्फबारी दर्ज की गई, जबकि राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में मध्यम से लेकर भारी बर्फबारी हुई।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, शिमला, मनाली और डलहौजी के पर्यटक स्थ्लों पर गुरुवार तक मध्यम से भारी बर्फबारी हो सकती है।
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, लाहौल एवं स्पीति, कुल्लू, चंबा, शिमला, सिरमौर और किन्नौर जिलों की ऊंची पहाड़ियों पर मध्यम से भारी बर्फबारी हो रही है।
वहीं, पर्यटक गंतव्य मनाली के आसपास के पड़ाड़ों पर मंगलवार से बर्फबारी जारी है।
पिछले 24 घंटों में किन्नौर जिले के कल्पा में 24 सेंटीमीटर और मनाली में 63 सेंटीमीटर तक बर्फबारी हुई है।
लाहौल स्पीति जिले का केलांग राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा। यहां तातपमान शून्य से नीचे 1.6 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं किन्नौर जिले के कल्पा में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 1.2 डिग्री सेल्सियस, मनाली में 1 डिग्री सेल्सियस जबकि धर्मशाला का तापमान सात डिग्री सेल्सियस था।
राज्य की राजधानी शिमला का न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस था।
शिमला के निकट प्रमुख पर्यटक स्थल जैसे कुफरी, फागू, मशोबरा और नरकंडा के प्रमुख पर्यटक रिसॉर्ट भी बर्फ की मोटी चादर से ढके हुए हैं।
dharmpath.com dharmpath