हिमाचल के किसानों को कंपनियों से करार का लाभ मिलेगा : मोदी

मंडी (हिमाचल प्रदेश), 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि हिमाचल प्रदेश के फल उत्पादक किसानों को पेय पदार्थ वाली कंपनियों कोका कोला और पेप्सी को फल बेचने से फायदा मिलेगा।

मोदी ने एक परिवर्तन रैली को संबोधित करते हुए कहा, “जो लोग पेप्सी और कोका कोला बेचते हैं, हम उनसे आग्रह करते हैं कि वे अपने पेय उत्पादों में पांच प्रतिशत फलों का रस इस्तेमाल करें।”

प्रधानमंत्री ने कहा, “मुझे कहने में खुशी हो रही है कि कुछ दिनों पहले कोका कोला ने नागपुर के संतरा उत्पादन करने वाले किसानों के साथ करार किया, इससे नागपुर के संतरा किसानों को तुरंत बाजार मिल गया। कोका कोला अपने उत्पादों में पांच प्रतिशत संतरे का रस मिलाएगा।”

उन्होंने यह भी कहा कि 15वें वित्त आयोग के तहत हिमाचल प्रदेश को 72,000 करोड़ रुपये राज्य के विकास के लिए आवंटित किए गए हैं।

मोदी ने कहा, “इससे पहले यह आवंटित राशि 21,000 करोड़ रुपये थी। जब हम सत्ता में आए तो यह आवंटन 72,000 करोड़ रुपये कर दिया गया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493