शिमला, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में बुधवार को ठंड बढ़ गई। राज्य में केलांग शहर में मंगलवार रात सबसे सर्द रही, जहां न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से नीचे बना हुआ है।
एक अधिकारी ने कहा कि राज्य में केलांग सबसे सर्द रहा। वहां न्यूनतम तापमान शून्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
राज्य की राजधानी शिमला में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां सुबह में हल्की फुहारें भी पड़ीं।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि किन्नौर जिले के कल्पा में न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री, मनाली में तीन डिग्री और धर्मशाला में 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राज्य में सोलन जिले में सर्वाधिक 14 मिलीमीटर बारिश हुई। दूसरे स्थान पर सिरमौर जिले का नाहन रहा।
अधिकारी ने हालांकि अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क बने रहने की बात कही है।
dharmpath.com dharmpath