हिमाचल के तापमान में वृद्धि, बारिश के आसार

शिमला, 23 मार्च (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के तापमान में शनिवार को हल्की वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आगामी सप्ताह में राज्य में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।

भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “राज्य में 25-26 मार्च को और ज्यादा बारिश तथा बर्फबारी होने की संभावना है।”

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ दोबारा सक्रिय होगा।

लाहौल एवं स्पीति जिले में स्थित केलोंग राज्य में सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

शिमला में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो शुक्रवार को 6.5 डिग्री था। शहर का अधिकतम तापमान 18 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

किन्नौर जिले में स्थित कल्पा का न्यूनतम तापमान शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, वहीं मनाली का 4.2 डिग्री, डलहौजी का 7.6 डिग्री और धर्मशाला का 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493