शिमला, 11 नवंबर (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और राज्य के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बुधवार को लोगों को दिवाली की बधाई दी।
देवव्रत ने एक बयान में कहा, “दिवाली आनंद और खुशियों का प्रतीक है और लोग बुराई पर अच्छाई व अंधकार पर प्रकाश की जीत का जश्न मनाते हैं।”
उन्होंने आशा जताई कि यह पर्व लोगों के जीवन में आनंद व खुशियां लाएगा।
वहीं, मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने आशा जताई कि दीपों का यह त्योहार लोगों को दीप्तिमान करेगा और भाईचारे व एकता को मजबूत करने के साथ ही उनके लिए समृद्धि लाएगा।
dharmpath.com dharmpath