शिमला, 11 जुलाई (आईएएनएस)। हिमाचल के स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह को दिल में तकलीफ होने के बाद शनिवार को चंडीगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआई) में सिंह की एंजियोग्राफी कराई गई।
पीजीआई के एक चिकित्सक ने कहा, “उनकी हालत नियंत्रण में है और उन्हें कुछ दिन अस्पताल में रहने की जरूरत है।”
dharmpath.com dharmpath