हिमाचल पंचायत चुनाव के लिए दूसरे चरण का मतदान जारी

शिमला, 1 जनवरी (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश पंचायत चुनाव के लिए दूसरे चरण की मतदान प्रक्रिया शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई।

राज्य निर्वाचन आयुक्त टी.जी.नेगी ने यहां आईएएनएस को बताया कि पंचायत राज संस्थाओं (पीआरआई), 732 पंचायतों के प्रतिनिधियों के चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया सुबह सात बजे शुरू हो गई।

कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और होमगार्ड कर्मियों की तैनाती की गई है।

दोपहर तीन बजे मतदान समाप्त होने के बाद ग्राम पंचायत चुनाव के लिए मतगणना शुरू हो जाएगी, जबकि पंचायत समिति और जिला परिषदों के लिए मतगणना सात जनवरी को होगी।

प्रथम चरण में लाहूल एवं स्पीति और चांबा जिलों के जनजातीय क्षेत्रों में 26 नवंबर को पंचायत चुनाव होंगे।

तीसरे और अंतिम चरण का चुनाव तीन और पांच जनवरी को होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493