उना, 10 जून (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के उना शहर में शुक्रवार को पंजाब नेशनल बैंक की दो आटोमेटेड टेलर मशीनों (एटीएम) में आग लग गई, जिससे एटीएम क्षतिग्रस्त हो गए।
पुलिस ने बताया कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। लेकिन बैंक अधिकारियों को संदेह है कि मशीनों के अंदर रखे लाख रुपये नकदी जल गए होंगे।
पुलिस अधिकारियों ने आईएएनएस को बताया कि जब आग लगी उस समय घटनास्थल पर कोई मौजूद नहीं था। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है।
dharmpath.com dharmpath