हिमाचल प्रदेश : कांग्रेस विधायक स्‍पीकर कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे

शिमला- नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री का कहना है कि विपक्ष द्वारा उठाए जाने वाले प्रत्येक मुद्दे को कार्यवाही से हटाया जा रहा है, जो संसदीय प्रणाली के तहत ठीक नहीं है। विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है। इसलिए समूचा विपक्ष सदन में जाने से पहले विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार के कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गया। मुकेश अग्निहोत्री का कहना है पिछले पांच दिनों से विपक्ष का कोई भी प्रस्ताव नहीं लगाया जा रहा है, जबकि सत्ता पक्ष के सभी प्रस्तावों पर चर्चा हो रही है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493