नई दिल्ली- बॉलीवुड अभिनेत्री और भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि बॉलीवुड का सम्मान हमेशा ऊंचा रहेगा और कोई भी ड्रग्स या नेपोटिज्म का आरोप लगाकर नीचे नहीं गिरा सकता. उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री का बचाव करते हुए कहा, ‘मुझे नाम, सम्मान, प्रसिद्धि सभी इसी इंडस्ट्री से मिला है.’ ऐसे आरोप लगना वास्तव में दुखद हैं. बॉलीवुड अभिनेत्री जया बच्चन ने फिल्म इंडस्ट्री में ड्रग्स के आरोपों को फिल्म इंडस्ट्री को बदनाम करने की कोशिश कहा था. समाजवार्टी पार्टी की सांसद और दिग्गज अभिनेत्री जया बच्चन ने एक्टर-राजनेता रवि किशन के सोमवार को संसद में दिए बयान पर निशाना साधा. जया बच्चन ने कहा था कि “सोशल मीडिया पर फिल्म इंडस्ट्री को बदनाम किया जा रहा है”. इससे पहले, सोमवार को गोरखपुर से बीजेपी सांसद रवि किशन ने कहा था कि ड्रग्स की लत का शिकार बॉलीवुड भी है. बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच में ड्रग्स का एंगल सामने आने के बाद बॉलीवुड में ड्रग्स की चर्चा तेज हो गई है.
dharmpath.com dharmpath