शिमला, 4 अगस्त (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के संस्थापक और पहले मुख्यमंत्री वाई.एस. परमार को यहां उनकी 111 वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी गई।
शिमला, 4 अगस्त (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के संस्थापक और पहले मुख्यमंत्री वाई.एस. परमार को यहां उनकी 111 वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी गई।
राज्य विधानसभा में आयोजित समारोह की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि परमार एक प्रतिष्ठित सांसद होने के अलावा दूरदर्शी और सक्रिय राजनेता थे, जिन्होंने अपना पूरा जीवन लोगों के विकास के लिए समर्पित कर दिया।
समारोह में राज्य की कांग्रेस इकाई के प्रभारी सुशील कुमार शिंदे भी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि परमार के संघर्ष के कारण ही राज्य को एक अलग अस्तित्व एवं इकाई का दर्जा मिला और राज्य के विकास की मजबूत नींव पड़ी।
वीरभद्र सिंह ने कहा, “राज्य के लोग परमार द्वारा एक अलग राजनीतिक पहचान के लिए किए गए अथक प्रयासों के हमेशा ऋणी रहेंगे।”
उन्होंने यह भी कहा कि राज्य ने जो कुछ भी हासिल किया है, वह उनके दिखाए रास्ते के कारण ही संभव हो सका।
dharmpath.com dharmpath