शिमला, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश पुलिस ने शुक्रवार को राज्य के उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री के एक निजी सुरक्षा अधिकारी पर अपने सर्विस रिवाल्वर से राज्य की राजधानी में एक व्यक्ति पर कथित रूप से गोली चलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। यह जानकारी पुलिस ने दी है।
गनमैन पंकज शर्मा के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। उस पर गुरुवार की शाम सरकार संचालित होटल होलीडे होम में गोली चलाने का आरोप है।
शिकायतकर्ता कशिश खन्ना पैर में गोली लगने से घायल हैं और उन्हें इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मंत्री के चालक राकेश कुमार पर भी मुकदमा दर्ज किया गया है।
अधिकृत सूत्रों ने कहा कि विवाद वाहन की पार्किं ग को लेकर था। जिस समय गोली चली, उस समय मंत्री भी होटल में मौजूद थे।
dharmpath.com dharmpath