शिमला, 1 जनवरी (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शुक्रवार को नववर्ष के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी।
देवव्रत ने उम्मीद जताई कि नया साल लोगों के जीवन में सुख और समृद्धि लेकर आएगा। उन्होंने राज्य में अधिक विकास की उम्मीद भी जताई।
वीरभद्र सिंह ने अपने बधाई संदेश में कहा, “मेरी कामना है कि नया साल लोगों के जीवन को खुशियों से भर दे।”
dharmpath.com dharmpath