शिमला, 23 जुलाई (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के मंडी कस्बे के निकट सोमवार सुबह एक घर में लगी आग में तीन महिलाओं सहित करीब पांच लोगों की मौत हो गई।
यह घटना नेर चौक में करीब सुबह 5 बजे हुई, जब घर के लोग सोए हुए थे।
मृतकों की पहचान नरेंद्र सोनी, वीना सोनी, सुदेश, मोना (40) व उनके आठ साल के बेटे साई सोहेल के रूप में हुई है।
पुलिस अधीक्षक गुरदेव चंद शर्मा ने कहा कि प्रथम दृष्टतया आग की वजह शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। इनकी मौत कथित तौर पर दम घुटने की वजह से हुई।
dharmpath.com dharmpath