हिमाचल प्रदेश में कड़ाके की ठंड

शिमला, 2 जनवरी (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के कई हिस्से मंगलवार को कड़ाके की ठंड से जूझ रहे हैं।

हालांकि, मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, शुष्क मौसम बना हुआ है और हल्की धूप भी निकली है।

शिमला में मंगलवार को धूप खिली है और यहां का तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

इसके साथ ही लोकप्रिय पर्यटन स्थल मनाली में न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, शिमला के पास के इलाकों कुर्फी, फागू और नारकंडा में भी धूप खिली है।

लाहुल स्पिती जिले के केलोंग क्षेत्र में राज्य का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। यहां तापमान शून्य से 11.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

इसके अलावा, किन्नौर जिले के काल्पा में शून्य से 8.4 डिग्री और धर्मशाला में 5.8 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493