हिमाचल प्रदेश में तापमान में इजाफा, बर्फबारी की भी आशंका

शिमला, 20 दिसंबर (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में कुछ दिनों से धूप खिलने से तापमान बढ़ा है।

मौसम विभाग ने इस सप्ताह के अंत तक बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “राज्य में 23 दिसंबर से भारी बारिश और हिमपात की संभावना है।”

उन्होंने कहा कि कैस्पियन सागर से शुरू होने वाली और अफगानिस्तान-पाकिस्तान क्षेत्र को पार करने वाले तूफान के कारण पश्चिमी विक्षोभ इस राज्य में सक्रिय हो जाएगा।

उन्होंने कहा, “शिमला, नरकंडा, कुफरी, मनाली और डलहौजी जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों में लंबे समय से धूप खिली हुई है।”

लाहौल और स्पीति जिले में केलोंग सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान शून्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

शिमला में न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जबकि किन्नौर जिले के कलपा में तापमान एक डिग्री रहा।

मनाली में 4.2 डिग्री, डलहौजी में 9.1 डिग्री और धर्मशाला में तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493