शिमला, 15 जनवरी (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में रविवार को तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई।
मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में अधिक बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने आईएएनएस को बताया कि शिमला, नरकंडा, कुफरी, मनाली और डलहौजी जैसे प्रमुख पर्यटक स्थलों में हल्की बारिश हो सकती है।
लाहूल एवं स्पीति जिले के केलांग में सर्वाधिक ठंड रही। यहां सर्वाधिक ठंड शून्य से 11.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज की गई।
शिमला में न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
किन्नौर जिले के कल्पा में तापमान शून्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि धर्मशाला में 6.2 डिग्री सेल्सियस और मनाली में एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath