मोदी ने सेना दिवस पर जवानों को बधाई दी

नई दिल्ली, 15 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारतीय सेना दिवस के मौके पर जवानों को बधाई दी और देश की सेवा के लिए भारतीय सेना को सलाम किया।

नई दिल्ली, 15 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारतीय सेना दिवस के मौके पर जवानों को बधाई दी और देश की सेवा के लिए भारतीय सेना को सलाम किया।

मोदी ने ट्वीट किया, “सेना दिवस के मौके पर सभी जवानों, दिग्गजों और परिवारों को बधाई। हम भारतीय सेना के साहस और अमूल्य सेवा को सलाम करते हैं।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि सेना देश की संप्रभुता की रक्षा और प्राकृतिक आपदाओं के दौरान नागरिकों की रक्षा में हमेशा आगे रहती है।

उन्होंने कहा, “सेना के त्याग और बलिदान पर हमें गर्व है। 125 करोड़ भारतीय शांति से रह सकें, इसके लिए वे अपनी जान हथेली पर रखकर चलते हैं।”

रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने भी सेना को शुभकामनाएं दीं।

पर्रिकर ने ट्वीट किया, “सेना दिवस पर भारतीय सेना के सभी जवानों और उनके परिवारों को बधाई और शुभकामनाएं।”

भारतीय सेना दिवस हर साल 15 जनवरी को मनाया जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493