कश्मीर में कंपकंपाती ठंड जारी, बारिश, बर्फबारी की संभावना

श्रीनगर, 15 जनवरी (आईएएनएस)। कश्मीर घाटी में रविवार को कंपकंपाती ठंड का कहर जारी है। वहीं, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, “जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मैदानी इलाकों में मध्यम लेकिन व्यापक बारिश और बर्फबारी और ऊंचाई वाले इलाकों में तेज बारिश की की संभावना है।”

अधिकारी के मुताबिक, यहां शनिवार को मौसम का सबसे कम तापमान (2.1 डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया गया था। वहीं, रविवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.6 डिग्री नीचे और गुलमर्ग में शून्य से 10.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

अधिकारी के मुताबिक, “लद्दाख क्षेत्र में स्थित लेह शून्य से 13.7 डिग्री सेल्सियस कम न्यूनतम तापमान के साथ रविवार को राज्य में सबसे ठंडा शहर रहा।”

अधिकारी के मुताबिक, कारगिल में न्यूनतम तापमान शून्य से 10 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

इस बीच, जम्मू में न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस और कटरा में 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बनिहाल में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस नीचे, बटोटे में 0.9 डिग्री और भदरवाह में शून्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493