हिमाचल प्रदेश में धूप खिली, ठंड से राहत नहीं

शिमला, 13 जनवरी (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में शनिवार सुबह धूप खिली लेकिन राज्य के ज्यादातर हिस्सों में तापमान हिमांक बिंदु से नीचे ही रहा।

मौसम विभाग ने एक अधिकारी ने बताया, “राज्य के ज्यादातर हिस्सों में धूप खिली रही और यह स्थिति सोमवार तक बनी रहेगी।”

उन्होंने कहा कि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अत्यधिक ठंड रही। केलांग में सर्वाधिक ठंड रही। यहां न्यूनतम तापमान शून्य से 7.6 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

किन्नौर जिले के कल्पा में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.6 डिग्री नीचे रहा जबकि मनाली में न्यूनतम तापमान शून्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। डलहौजी में तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शिमला में तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि धर्मशाला में तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग का कहना है कि राज्य में 16 जनवरी तक शुष्क मौसम बना रहेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493