शिमला, 15 जून (आईएएनएस)। हिमाचल सड़क परिवहन निगम (एचआरटीसी) के कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार को खत्म हो गई। हड़ताल 24 घंटे से कुछ अधिक समय तक चली।
सरकार के एक प्रवक्ता ने आईएएनएस को बताया, “सरकार के हड़ताली कर्मचारियों की अधिकांश मांग पूरी करने को तैयार होने की वजह से बसों ने आज (बुधवार) सुबह सभी अंतर एवं अंतर-राज्य मार्गो पर दोबारा सेवा देना शुरू कर दिया।”
हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देते हुए रोडवेज के 10,000 से ज्यादा कर्मचारियों ने सोमवार रात राज्यभर में अपनी दो दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी थी।
हड़ताली कर्मचारी अनुबंध कर्मचारियों के नियमितीकरण एवं पेंशन लाभ की मांग कर रहे थे।
इससे पूर्व, सरकार एवं कर्मचारियों के नेताओं के बीच मसले को सौहार्दपूर्ण तरीके से निपटाने के लिए शिमला में एक बैठक हुई थी, लेकिन यह असफल रही।
एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक अशोक तिवारी ने एक बयान में कहा, “हड़ताली कर्मचारियों के नेताओं के साथ मंगलवार को एक बैठक रखी गई थी और इस दौरान उन्हें उच्च न्यायालय के आदेशों विशेषकर बुधवार शाम पांच बजे तक हड़ताल खत्म करने के आदेश से अवगत कराया गया, लेकिन उन्होंने हड़ताल खत्म करने से इंकार कर दिया।”
राज्य के उच्च न्यायालय ने उसका आदेश मानने से इंकार करने वाले हड़ताली कर्मचारियों के खिलाफ कड़ा कदम उठाते हुए सोमवार को हड़ताल को अवैध घोषित कर दिया और हड़ताल तुरंत प्रभाव से वापस लेने का निर्देश जारी किया। वहीं, राज्य प्रशासन को कर्मचारियों की मांगों का संज्ञान लेने के लिए कहा। मंगलवार को उच्च न्यायालय ने कहा कि हड़ताल में शामिल होने या उसे जारी रखने संबंधी कोई भी निर्णय अदालत की अवहेलना होगी।
dharmpath.com dharmpath