हिमाचल प्रदेश में 473 लीटर शराब जब्त

शिमला, 6 मई (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव के लिए लागू आदर्श चुनाव आचार संहिता के बीच पुलिस, आबकारी और आयकर विभाग के उड़नदस्तों ने सोमवार को प्रदेशभर में की गई नाकेबंदी के दौरान 473 लीटर शराब, बीयर व लाहण के अतिरिक्त 3.261 किलोग्राम हेरोइन तथा 1.151 किलोग्राम चरस और 1,46,80 रुपये की नकदी जब्त की।

मुख्य निर्वाचन कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक कुल 23.44 लाख रुपये की नकदी के अलावा 8.62 करोड़ रुपये मूल्य की शराब जब्त की जा चुकी है।

उन्होंने बताया कि पुलिस के पास 22 लाइसेंसशुदा हथियार जमा हुए और अब तक कुल 85,333 हथियार जमा हो चुके हैं। असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त 27 तथा धारा 107/116 के तहत भी 27 व्यक्तियों की पहचान की गई तथा एक व्यक्ति को गैर-जमानती वारंट जारी किए गए।

प्रवक्ता ने बताया कि उनके कार्यालय में सोमवार को आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की नई शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें आम जनता से 4 और राजनैतिक दलों से एक शिकायत शामिल है। उन्होंने बताया कि अब तक प्राप्त कुल 355 शिकायतों में से 277 का निपटारा सुनिश्चित किया गया है, जबकि 78 शिकायतें विचाराधीन हैं।

प्रवक्ता के मुताबिक, आचार संहिता उल्लंघन की कुल 206 शिकायतों में से 158 का निपटारा कर दिया गया है, जबकि 48 शिकायतें लंबित हैं। इनमें चंबा, किन्नौर की एक-एक, कांगड़ा 11, मंडी 7, शिमला, ऊना की 4-4, हमीरपुर 5, सोलन 9, सिरमौर, बिलासपुर तथा कुल्लू की दो-दो शिकायतें शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493