हिमाचल : बारिश से पारा गिरा

शिमला, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। पूरे हिमाचल प्रदेश में सोमवार सुबह बारिश से पारा दो से तीन डिग्री नीचे गिर गया। मौसम विभाग ने बुधवार तक राज्य के अगल-अलग स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान जाहिर किया है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “शिमला और आसपास के इलाकों में मध्यम बारिश हुई। पूरे राज्य में अच्छी बारिश रही, इससे तापमान में कमी आई।”

शिमला में अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रविवार को यह अधिकतम 26.5 डिग्री रहा।

इसी तरह धर्मशाला में दिन का तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस, जबकि किन्नौर जिले के कल्पा में 14.2 डिग्री और उना शहर में सबसे ज्यादा तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहा।

लाहौल एवं स्पीति जिले में केलांग राज्य में सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यहां अधिकतम तापमान 15 डिग्री रहा। यहां नौ मिमी बारिश दर्ज की गई।

सुरम्य पर्यटक स्थल में 20.2 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि राज्य के उना जिले के भारवेन में सबसे ज्यादा 75 मिमी बारिश दर्ज की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493