हिमाचल : महिला सुरक्षा पर हैंडबुक जारी

शिमला, 14 मार्च (आईएएनएस)। महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री राम ठाकुर ने बुधवार को महिला सुरक्षा पर एक हैंडबुक जारी किया।

शिमला, 14 मार्च (आईएएनएस)। महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री राम ठाकुर ने बुधवार को महिला सुरक्षा पर एक हैंडबुक जारी किया।

‘महिला सुरक्षा’ नाम के हैंडबुक को जारी करते हुए उन्होंने महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने की अपनी सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।

शिमला प्रशासन द्वारा पेश किया यह हैंडबुक कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न सहित अपराध के संबंध में निजी सुरक्षा के लिए आवश्यक उपाय के बारे में बताता है। इसमें आवश्यक टेलीफोन और हेल्पलाइन नंबर का भी उल्लेख है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन द्वरा ब्रेल लिपी में हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लाया गया यह हैंडबुक नेत्रहीनों के लिए मददगार साबित होगा।

शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि यह हैंडबुक महिलाओं के बीच उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने में काफी मददगार होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493