हिमाचल : मुख्यमंत्री ने किया सुरंग धंसने के घटनास्थल का दौरा

बिलासपुर, 17 सितम्बर (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने गुरुवार को उस स्थान का दौरा किया, जहां 12 सितम्बर को निर्माणाधीन सड़क सुरंग के धंसने की घटना के बाद से तीन मजदूर फंसे हुए हैं।

बिलासपुर, 17 सितम्बर (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने गुरुवार को उस स्थान का दौरा किया, जहां 12 सितम्बर को निर्माणाधीन सड़क सुरंग के धंसने की घटना के बाद से तीन मजदूर फंसे हुए हैं।

एक सरकारी अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि मुख्यमंत्री ने घटनास्थल पर एक घंटे से अधिक समय बिताया और सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) तथा सेना की ओर से चलाए जा रहे बचाव अभियान की समीक्षा की।

उन्होंने बताया कि बचावकर्मी दो मजदूरों मणिराम और सतीश कुमार के साथ संपर्क करने में कामयाब रहे, जबकि तीसरे मजदूर हृदय राम का कुछ पता नहीं चल पाया है।

पुलिस ने बताया कि कीरतपुर-मनाली चार मार्ग परियोजना के तहत निर्माणाधीन सड़क सुरंग धंसने से शनिवार शाम तीन मजदूर उसमें फंस गए।

बिलासपुर के पुलिस अधिक्षक बलवीर ठाकुर ने आईएएनएस को बताया कि सुरंग के अंदर दो मजदूरों को एक पाइप के जरिये मेवे और ग्लूकोज दिए गए।

उन्होंने बताया कि सुरंग खोदने के बाद पाइप में माइक्रोफोन लगाया, जिसके माध्यम से दो मजदूरों से संपर्क स्थापित किया गया।

उन्होंने बताया, “वे कैमरे में दिख रहे हैं और जवाब भी दे रहे हैं।”

उपायुक्त मानसी सहाय ठाकुर ने बताया कि मजदूरों तक पहुंचने के लिए खुदाई की जा रही है। 10 से 12 मीटर की अतिरिक्त खुदाई के बाद हमें अंदर फंसे लोगों तक पहुंचने की उम्मीद है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493