हिमाचल में इस सप्ताह भारी बारिश की संभावना

शिमला, 27 जून (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में आने वाले दिनों में दक्षिणी पश्चिमी मानसून अधिक सक्रिय हो जाएगा। मौसम विभाग ने इस सप्ताह राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के कार्यालय ने यहां एक बयान में कहा, “राज्य में 2 जुलाई तक मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।”

मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान शिमला, सोलन, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

मानसून राज्य में लगभग एक सप्ताह पहले 21 जून को पहुंच गया था।

इसी बीच, राज्य के मंडी जिले के गौहर में सोमवार को सबसे ज्यादा (125 मिलीमीटर) बारिश हुई, जबकि नाहन में 69 मिलीमीटर और धर्मशाला में 24 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

राज्य की राजधानी शिमला में मध्यम बारिश हुई और अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493