हिमाचल में कलराज मिश्र ने किया प्रौद्योगिकी केंद्र का शिलान्यास

बद्दी(हिमाचल प्रदेश), 20 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के साथ शनिवार को इस औद्योगिक शहर में 102.32 करोड़ की लागत वाले प्रौद्योगिकी केंद्र का शिलान्यास किया।

बद्दी(हिमाचल प्रदेश), 20 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के साथ शनिवार को इस औद्योगिक शहर में 102.32 करोड़ की लागत वाले प्रौद्योगिकी केंद्र का शिलान्यास किया।

इसे केंद्र सरकार के टेक्नोलॉजी सेंटर सिस्टम्स प्रोग्राम (टीसीएसपी) के तहत संचालित किया जाएगा।

मध्यम, लघु और सूक्ष्म उद्योगों (एमएसएमईज) के केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने इस अवसर पर कहा कि यह प्रौद्योगिकी केंद्र एमएसएमई को तकनीक, कौशल विकास और परामर्श सेवा मुहैया करके उनकी जरूरतें पूरी करेगा।

उन्होंने कहा कि विश्व बैंक ने देश के 15 स्थानों पर प्रौद्योगिकी केंद्र स्थापित करने के लिए 2200 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।

इसके लिए अब तक दस स्थानों की पहचान की जा चुकी है।

इसी तरह के प्रौद्योगिकी केंद्र जम्मू एवं कश्मीर, हरियाणा और उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों में भी स्थापित किए जाने हैं। इन केंद्रों में एक लाख युवा प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि वर्ष 2012 के अप्रैल में जब वह मध्यम, लघु और सूक्ष्म उद्योगों के मंत्री थे तब उन्होंने बद्दी में एक छोटा टूल रूम केंद्र खोलने की स्वीकृति दी थी।

सोलन जिले में स्थित बद्दी हिमाचल प्रदेश का एक प्रमुख औद्योगिक केंद्र है।

उन्होंने कहा कि 40 फीसद निर्यात एमएसएमई के जरिये होता है। प्रौद्योगिकी केंद्र अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

हिमाचल प्रदेश में 500 मंझोली व बड़ी और 40 हजार लघु ईकाइयां हैं जिनमें 18 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश हुआ है।

इस प्रौद्योगिकी केंद्र में अन्य सुविधाओं के अलावा सूचना प्रौद्योगिकी, औजार बनाने, धातु को काटने, रखरखाव करने आदि का पेशेवर प्रशिक्षण दिया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493