हिमाचल में गड्ढे में गिरा वाहन, 7 मरे

शिमला, 17 अगस्त (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में सोमवार को यात्रियों से खचाखच भरे एक निजी वाहन के 250 मीटर गहरे गड्ढे में गिर जाने से उसमें सवार दो महिलाओं सहित सात लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मृतकों में एक नेपाली नागरिक भी शामिल है। घायल चार लोगों को शिमला स्थित इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधिकारी संतोष कुमार ने आईएएनएस से कहा कि दुर्घटना शिमला से 150 किलोमीटर दूर दलाश के निकट घटी।

पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना के वक्त वाहन यात्रियों से खचाखच भरा था।

प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि महिंद्रा बोलेरो वाहन के चालक ने शायद वाहन पर अपना नियंत्रण खो दिया, जिसकी वजह से वह गड्ढे में जा गिरा।

बचाव अभियान तथा गड्ढे से शवों को बाहर निकालने में पुलिस को कई घंटों का समय लगा।

प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि वाहन से पीड़ितों को बाहर निकालने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी, जबकि निवासियों ने अधिकारियों के घटनास्थल पर पहुंचने के पहले ही बचाव अभियान शुरू कर दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493