शिमला, 16 मई (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में सोमवार को भी मौसम गर्म रहा। पूरे राज्य में दिन का तापमान ज्यादा रहा और साप्ताहांत से पहले इसमें कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “बारिश की कमी के कारण राज्य में तापमान अधिक रहा और 21 मई तक राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा।”
ऊना शहर 42 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ राज्य में सबसे गर्म रहा, जबकि सुंदरनगर में अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस और धर्मशाला में 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राजधानी शिमला में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री ऊपर 28.3 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को शिमला का दिन का तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath