हिमाचल में ज्यादा बारिश के आसार

शिमला, 9 जून (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में शनिवार को सामान्य से भारी बारिश हुई। राज्य में कुफरी में सर्वाधिक 91 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि राजधानी शिमला में भारी बरसात होने के साथ ही राज्य में अधिकांश जगहों पर बारिश हुई है।

उन्होंने कहा कि राज्य में रविवार तक ऐसा ही मौसम बना रहने की संभावना है।

ऊना में 67.2 मिलीमीटर, मंडी के सुंदरनगर में 29.5 मिलीमीटर, सिरमंौर जिले के पाओंटा साहिब में 20 मिलीमीटर और सोलन में 25 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई जबकि शिमला में 50 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है।

शिमला में दिन के तापमान में गिरावट देखी गई। शुक्रवार को दर्ज न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शनिवार को 14.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।

राज्य में सबसे कम तापमान कुफरी में दर्ज हुआ, यहां का न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493