हिमाचल में तापमान में गिरावट

शिमला, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में शनिवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मनमोहक पर्यटन स्थल मनाली में तापमान में चार डिग्री कमी दर्ज की गई। हालांकि दिन में मौसम शुष्क रहने की वजह से खुशनुमा रहता है।

मौसम विभाग के अनुसार, शिमला में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जबकि किन्नौर जिले के कल्पा में तीन डिग्री और धर्मशाला में 14.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

शिमला में गुरुवार रात तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने आईएएनएस को बताया, “आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहने के बावजूद रात के तापमान में कमी की संभावना है। हालांकि, शिमला और मनाली जैसे राज्य के अन्य शहरों में दिन का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहा।”

शिमला के निकट लोकप्रिय पर्यटन स्थलों कुफरी और नरकंडा, कल्पा, मनाली, धर्मशाला और पालमपुर में दिन में मौसम खुशनुमा रहा।

लाहौल-स्पीति जिले के दूरदराज के शहर केलांग में न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। यह राज्य में सबसे ठंडा स्थान रहा।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493