हिमाचल में तापमान में लगातार वृद्धि

शिमला, 15 मई (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में रविवार को भी मौसम गर्म बना रहा। राज्य में औसम तापमान दो से चार डिग्री ऊपर दर्ज किया गया और कुछ इलाकों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया।

शिमला, 2,130 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, जहां तापमान औसत से चार डिग्री अधिक 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “राज्य में बारिश की कमी के कारण अधिकतम तापमान औसत से अधिक बना हुआ है।

अधिकारी ने कह कि पंजाब सीमा पर स्थित उना शहर में तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

धर्मशाला में 31.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि सुंदर नगर में 35.9 डिग्री, नाहन में 20.4 डिग्री और कल्पा में 35.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने कहा कि राज्य के कुछ इलाकों में सोमवार को बारिश की संभावना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493