हिमाचल में पारा चढ़ा, बारिश की संभावना

शिमला, 28 मई (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में रविवार को मौसम लगातार गरम बना हुआ है और कुछ स्थानों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। यद्यपि 24.7 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ शिमला का मौसम सुहाना रहा।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यहां आईएएनएस से कहा, “राज्य में न्यूनतम तापमान एक-दो डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है। अगले तीन दिनों में बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है।”

अधिकारी ने कहा कि पंजाब की सीमा पर स्थित उना शहर राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां का तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मंडी जिले में सुंदरनगर का अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री, कुल्लू जिले में भुनतार का तापमान 33.6 डिग्री, किन्नौर जिले के काल्पा में तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस और कांगड़ा जिले के धर्मशाला में अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मनाली राज्य का सबसे ठंढा स्थान रहा, जहां का तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शिमला अपेक्षाकृत गर्म रहा, जहां का न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493