हिमाचल में फल विविधता पर खर्च होंगे 321 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री

धर्मशाला, 7 मई (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार को कहा कि सीमित वित्तीय संसाधनों के बावजूद हिमाचल प्रदेश में कृषि को प्रोत्साहन देने के लिए कई नई परियोजनाओं का प्रस्ताव है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश फल विविधता प्रोत्साहन परियोजना पर 321 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे जिससे किसानों की आमदनी बढ़गी।

प्रदेश के कृषि विभाग की ओर से ‘फसल विविधता की चुनौतियां व अवसर’ विषय पर आयोजित दो दिनवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यहां मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की समृद्धि के लिए बड़ी संख्या में नई परियोजनाएं निश्चित की गई हैं।

ठाकुर ने कहा कि शून्य बजट वाली प्राकृतिक खेती को मिशन मोड में प्रोत्साहित करने के लिए ‘प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान’ शुरू की गई है।

उन्होंने कहा कि कृषि यंत्रीकरण वक्त की मांग है लेकिन किसान धन के अभाव में कृषि यंत्र नहीं खरीद पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने कस्टम हायरिंग सेंटर खोला है जहां से किसान किराये पर कृषि उपकरण प्राप्त कर सकते हैं।

ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किसानों की आमदनी 2022 तक दोगुनी करने संकल्प ध्यान में रखकर किसानों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश फल विविधता प्रोत्साहन परियोजना पर 321 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे जिससे किसानों की आमदनी बढ़गी। उन्होंने इस मौके पर फसल विविधता परियोजना में 266 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए जापान सरकार का आभार जताया।

उन्होंने जापान से परियोजना के दूसरे चरण के लिए 1,009 करोड़ रुपये प्रदान करने पर विचार करने का आग्रह किया। दूसरे चरण का प्रस्ताव जापान इंटरनेशनल को-ऑपरेशन एजेंसी को केंद्र सरकार के माध्यम से सौंपा गया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493