हिमाचल में बर्फबारी के बाद धूप खिली

शिमला, 26 दिसम्बर (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के एक दिन बाद सोमवार को धूप निकली जिससे शिमला और डलहौजी जैसे पर्यटन स्थल अधिक मनोरम हो गए।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “राज्य में बारिश और बर्फबारी के एक दिन बाद अधिकांश हिस्सों में धूप खिली रही।”

शिमला में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई।

शिमला के आसपास के स्थानों जैसे कुफरी, फागू और नरकंडा में पिछले 24 घंटों में सामान्य बर्फबारी हुई।

चंबा जिले के डलहौजी में 2.5 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई।

लाहौल एवं स्पीति के केलांग में सर्वाधिक ठंड रही। इस दौरान न्यूनतम तापमान हिमांक से नीचे 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि किन्नौर जिले के कल्पा में न्यूनतम तापमान शून्य से दो डिग्री नीचे दर्ज किया गाय। मंडी में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस नीचे और धर्मशाला में 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ से देश के पश्चिमोत्तर हिस्सों में अचानक बारिश और बर्फबारी हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493