हिमाचल में बारिश के बाद तापमान में गिरावट

शिमला, 20 फरवरी (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ पड़ने और अन्य इलाकों में बारिश होने से राज्य में शनिवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

शिमला और उसके आसपास के इलाकों कुफरी, नरकंडा में मध्यम बारिश हुई। पर्यटन शहर मनाली में न्यूनतम तापमान गिरकर 4.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य की राजधानी शिमला में शुक्रवार रात 12.4 मिलीमीटर बारिश हुई, जिसके बाद तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शिमला से 250 किलोमीटर दूर कल्पा और लाहौल-स्पिति जिले के केलांग में रात का तापमान क्रमश: शून्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस नीचे और शून्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

कल्पा में 27 मिलीमीटर बारिश और केलांग में 30.5 सेंटीमीटर बर्फ पड़ी। मनाली में 41.2 मिलीमीटर और डलहौजी में 16 मिलीमीटर बारिश हुई।

मौसम विभाग ने रविवार तक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्यभर में हिमपात और बारिश की संभावना जताई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493