शिमला, 26 दिसम्बर (आईएएनएस)। हिमाचल में रविवार तक बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “राज्य में रविवार तक बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं।”
मौसम विभाग कार्यालय के अनुसार, कैस्पियन सागर से पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान, पाकिस्तान की ओर बढ़ रहा है। यह शनिवार शाम से क्षेत्र में एक बार फिर सक्रिय होगा।
इस बीच, राज्य भर में तापमान में सुधार के कारण लोगों को थोड़ी राहत मिली है।
मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा कि शिमला, नरकंडा, कुफरी, मनाली और डलहौजी जैसे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना है।
राज्य में लाहौल एवं स्पीति जिले का केलांग सबसे सर्द रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 5.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। गया, जो शुक्रवार को शून्य से 10.9 डिग्री सेल्सियस नीचे मापा गया था।
शिमला में शनिवार को न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस नीचे मापा गया।
किन्नौर जिले के काल्पा में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि डलहौजी में 1.2 डिग्री, धर्मशाला में 4.6 डिग्री और मनाली में शून्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath