हिमाचल में बारिश से पारा आया नीचे

शिमला, 7 जून (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में हुई भारी बारिश के कारण बुधवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई। राजधानी शिमला का न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मंगलवार को 20.9 डिग्री सेल्सियस था।

राज्य के मौसम कार्यालय के निदेशक मनमोहन सिंह ने आईएएनएस से कहा, “पूरे राज्य में बारिश हुई है और इसके चलते तापमान में काफी गिरावट आ गई है।”

धर्मशाला, पालमपुर, मनाली, कसौली, शिमला, कुफरी, नारकंडा, चंबा और डलहौजी सहित राज्य के अधिकांश पर्यटक स्थलों में बारिश हुई।

राज्य के कल्पा शहर में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, धर्मशाला में न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री और मनाली में 9 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग ने शुक्रवार तक राज्य में गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493